• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 65W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Oppo Reno 6, Reno 6 Pro, Reno 6 Pro+ लॉन्च, जानें कीमत

65W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Oppo Reno 6, Reno 6 Pro, Reno 6 Pro+ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Reno 6 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,800 रुपये) है और फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,400 रुपये) है।

65W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Oppo Reno 6, Reno 6 Pro, Reno 6 Pro+ लॉन्च, जानें कीमत

तीनों फोन की प्री-बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 Pro Plus में मौजूद है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Oppo Reno 6 Pro में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Oppo Reno 6 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस
विज्ञापन
Oppo Reno 6 Pro+, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसके अलावा, तीनों ही स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस इस रेंज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है। ओप्पो रेनो 6 प्रो मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, वहीं ओप्पो रेनो 6 मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से।
 

Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro, Oppo Reno 6 Pro+ price, availability

Oppo Reno 6 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,800 रुपये) है और फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,400 रुपये) है। Oppo Reno 6 Pro की बात करें, तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 3,499 (लगभग 39,800 रुपये) है और फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,799 (लगभग 43,200 रुपये) है। अंत में सबसे प्रीमियम Oppo Reno 6 Pro+ की बात करें, तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 3,999 (लगभग 45,500 रुपये) है और फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,499 (लगभग 51,200 रुपये) है। तीनों फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया कंपनी की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।

फिलहाल, कंपनी ने Oppo Reno 6 सीरीज़ की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। TechRadar की रिपोर्ट के अनुसार यह फोन भारतीय मार्केट में जुलाई में उपलब्ध कराए जाएंगे।
 

Oppo Reno 6 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ओप्पो रेनो 6 एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ होल-पंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, यह 7.59mm पतला और 182 ग्राम भारी है।
 

Oppo Reno 6 Pro specifications

नए ओप्पो रेनो 6 प्रो में 6.55 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।  इसके अलावा, यह 7.6mm पतला और 177 ग्राम भारी है।
 

Oppo Reno 6 Pro+ specifications

ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस इस रेंज का प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो कि एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 13 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, यह 7.59mm पतला और 182 ग्राम भारी है।

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।  इसके अलावा, यह 7.99mm  पतला और 188 ग्राम भारी है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design and build quality
  • Vibrant 90Hz AMOLED screen
  • Rapid charging, good battery life
  • Good overall performance
  • Decent cameras for stills
  • कमियां
  • Recorded video could be better
  • Spammy stock apps
डिस्प्ले6.43 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stylish, slim and light
  • Punchy curved-edge AMOLED screen
  • Very fast charging, good battery life
  • Competent cameras for stills
  • Very good overall and gaming performance
  • कमियां
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
  • Spammy stock apps
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »