Oppo की Reno 14 के लॉन्च की तैयारी, NBTC साइट पर हुई लिस्टिंग

इसमें 6.7 का डिस्प्ले और 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का संकेत है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है

Oppo की Reno 14 के लॉन्च की तैयारी, NBTC साइट पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की NBTC वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है
  • यह Reno 13F 5G की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 14 सीरीज को पिछले महीने चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Reno 14F 5G को भी शामिल किया जा सकता है। यह Reno 13F 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की NBTC वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे पहले यह SDPPI, IMDA और यूरोप की EEC पर भी लिस्ट हो चुका है। 

NBTC की वेबसाइट पर Reno 14F 5G मॉडल नंबर RMX3951 के साथ लिस्टेड है। इस लिस्टिंग से इसमें GSM, WCDMA, LTE और NR के लिए सपोर्ट होने का पता चल रहा है, जिससे यह 5G कनेक्टिविटी के साथ होने का संकेत मिल रहा है। Xpertpick की एक रिपोर्ट के अनुसार, SDPPI, IMDA और EEC की वेबसाइट्स पर यह स्मार्टफोन समान CPH2743 मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है। इस लिस्टिंग से इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का संकेत है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। 

Oppo के Reno 13F 5G को इस वर्ष जनवरी में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरायूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

कंपनी का Find X9 Ultra भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में चीन में पेश किए गए Find X8 Ultra की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरा मिल सकते हैं। इनमें से दो पेरिस्कोप कैमरा हो सकते हैं। Oppo की Find X9 सीरीज में चार स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं। Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में Find X9, Find X9+ और Find X9 Pro भी शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek के आगामी Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »