Oppo Reno 14 Pro 5G को Rs 10500 से सस्ता खरीदें, 6200mAh बैटरी, 50MP के तीन कैमरा!

Oppo Reno 14 Pro 5G पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है।

Oppo Reno 14 Pro 5G को Rs 10500 से सस्ता खरीदें, 6200mAh बैटरी, 50MP के तीन कैमरा!

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.59 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Croma ने फोन को 11% से ज्यादा डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.59 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Oppo Reno 14 Pro 5G फोन धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है। Reno 15 5G के हालिया लॉन्च के बाद पुरानी सीरीज के स्मार्टफोन्स डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट हो गए हैं। पॉपुलर फोन Oppo Reno 14 Pro 5G में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस फोन में 6200mAh की बैटरी मिलती है और MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo Reno 14 Pro 5G को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। आइए विस्तार से Oppo Reno 14 Pro 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Oppo Reno 14 Pro 5G Sale Price Discount Offer

Oppo Reno 14 Pro 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 54,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Croma ने फोन को 11% से ज्यादा डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 48,879 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 6000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। 

Oppo Reno 14 Pro 5G Sale Bank Offer

Oppo Reno 14 Pro 5G पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन को SBI, KOTAK, YES या IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 6 महीने या 12 महीने की EMI पर आपको 4500 रुपये तक की छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर 10,500 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के लिए कहा गया है कि खरीदते समय कार्ट में केवल यही प्रोडक्ट रखें। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Oppo Reno 14 Pro 5G Specifications

Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.59 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। Reno 14 5G में 6200mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ओप्पो के Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP68, IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन को Calla Lily Purple, Mermaid, और Reef Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »