• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo T4 Ultra अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 100x डिजिटल जूम के लिए मिलेगा सपोर्ट

Vivo T4 Ultra अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 100x डिजिटल जूम के लिए मिलेगा सपोर्ट

Vivo की ओर से दिए गए टीजर में T4 Ultra को ब्लैक और मार्बल पैटर्न वाली व्हाइट और ब्राउन फिनिश में दिखाया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है

Vivo T4 Ultra अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 100x डिजिटल जूम के लिए मिलेगा सपोर्ट

इस स्मार्टफोन में 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • T4 Ultra को भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का चिपसेट हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4 Ultra जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स और कलर्स का खुलासा किया है। इससे पहले T4 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली थी। Vivo ने इस स्मार्टफोन सीरीज में अप्रैल में Vivo T4 5G और Vivo T4x 5G को पेश किया था। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि T4 Ultra को भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, कंपनी के ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। Vivo की ओर से दिए गए टीजर में T4 Ultra को ब्लैक और मार्बल पैटर्न वाली व्हाइट और ब्राउन फिनिश में दिखाया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में ओवल शेप वाला कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इसमें सर्कुलर स्लॉट के अंदर दो कैमरा हैं। इसके अलावा तीसरा कैमरा सर्कल के नीचे दिया गया है। 

इसमें एक रिंग शेप वाली LED फ्लैश यूनिट भी है।  हालांकि, Vivo ने इसके प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी का दावा है कि यह 10X मैक्रो जूम वाला इस सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन होगा। यह 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। 

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। T4 Ultra की कैमरा यूनिट में अपग्रेड हो सकता है। इसमें T3 Ultra के समान 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा के बजाय 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। T4 Ultra में Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी का पता नहीं चला है। कंपनी के T4 5G में 6.77 इंच फुल HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। T4 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 25,999 रुपये का है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  2. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  3. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  4. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  7. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  8. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
  9. Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
  10. Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »