Oppo जल्द लॉन्च कर सकती है Find X8 Mini, Vivo के X200 Pro Mini को मिलेगी टक्कर!

हाल ही में Oppo ने Find X8 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2024 14:36 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं
  • Oppo के इस सीरीज में Find X8 Mini को भी लाने का संकेत मिला है
  • पिछले महीने Vivo ने चीन में X200 Pro Mini को लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन सीरीज मेंOppo Find X8 और Find X8 Pro को पेश किया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने हाल ही में Find X8 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में Oppo Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। कंपनी इसमें Find X8 Ultra को जोड़ सकती है। हालांकि, Oppo के इस सीरीज में Find X8 Mini को भी लाने का संकेत मिला है।  

पिछले महीने Vivo ने चीन में X200 Pro Mini को लॉन्च किया था। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Oppo एक नए स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है। इसे Find X8 Ultra के साथ लाने की संभावना है। यह Find X8 Mini हो सकता है। यह स्मार्टफोन Vivo के  X200 Pro Mini को टक्कर देगा। X200 Pro Mini में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM है। इसका 6.3 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। X200 Pro Mini की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Advertisement

Oppo  की Find X8 सीरीज को चीन में लाया गया है। इस सीरीज के Find X8 में 5,630 mAh और Find X8 Pro में 5,910 mAh की बैटरी है। Find X8 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए गए हैं। Find X8 में 6.59 इंच और Find X8 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Find X7 सीरीज को पेश किया था। इस स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी गई है। 

इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स बढ़ी हैं। भारत में तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला रैंक बरकरार है। मार्केट रिसर्ट फर्म Counterpoint की मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, देश में मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वॉल्यूम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी है। स्मार्टफोन मार्केट में iPhone बनाने वाली Apple का 21.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। इस मार्केट में Vivo का लगभग 15.5 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरा स्थान है। इसके बाद Oppo और Xiaomi हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • Bad
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • Bad
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5910 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2640x1216 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.