15 हजार से सस्ता मिल रहा Oppo का धांसू फोन! 50MP के चार कैमरा से लैस!

Oppo Find X8 Pro 5G पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है।

15 हजार से सस्ता मिल रहा Oppo का धांसू फोन! 50MP के चार कैमरा से लैस!

Photo Credit: Oppo

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में चार कैमरा हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट आता है।
विज्ञापन

Oppo Find X8 Pro 5G फोन कंपनी के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में आता है। फोन में दमदार चिपसेट, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है। फोन को अब धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है। Oppo Find X8 Pro 5G को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। फोन का 16GB रैम, 512GB स्टोरेज वेरिएंट अब एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है। आइए विस्तार से Oppo Find X8 Pro 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Oppo Find X8 Pro 5G Sale Price Discount Offer

Oppo Find X8 Pro 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 16GB रैम, 512GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 99,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Croma ने फोन को 13% से ज्यादा डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 86,999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 13000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। 

Oppo Find X8 Pro 5G Sale Bank Offer

Oppo Find X8 Pro 5G पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन को SBI, या IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 6 महीने या 12 महीने की EMI पर आपको 2500 रुपये तक की छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर 15,500 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के लिए कहा गया है कि खरीदते समय कार्ट में केवल यही प्रोडक्ट रखें। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Oppo Find X8 Pro 5G Specifications

Oppo Find X8 Pro 5G में 6.78 फुल HD+ (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ में 12 जीबी रैम, 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। 

फोन के रियर में चार कैमरा हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, 3X टेलीफोटो शूटर, और 6X टेलीफोटो शूटर मिलता है। फोन धांसू कैमरा फीचर्स से लैस होकर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

फोन में 5,910mAh की बैटरी है। साथ में 80W की वायर्ड चार्जिंग, और 50W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, GPS, NFC, USB Type-C जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • कमियां
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5910 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »