Vivo की X300, X300 Pro के लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है चिपसेट

Vivo X300 का ऐसा वेरिएंट लाया जा सकता है जो BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग सर्विस को सपोर्ट कर सकता है

Vivo की X300, X300 Pro के लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है चिपसेट

कंपनी की X200 सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • Vivo X300 और X300 Pro को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है
  • इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है
  • कंपनी की X200 सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिए गए हैं
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X300 सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हो सकते हैं। यह कंपनी की X200 सीरीज की जगह लेगी। हालांकि, इसमें Pro Mini और Ultra शामिल होने की कम संभावना है। 

टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo X300 और X300 Pro को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X200 सीरीज की तरह Zeiss ट्यून्ड कैमरा हो सकते हैं। कंपनी की X300 सीरीज के साथ नए TWS ईयरफोन भी लाए जा सकते हैं। इस टिप्सटर का दावा है कि अगले वर्ष कंपनी की इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइसेज पर फोकस करने की योजना है। इसमें कुछ वियरेबल्स हो सकते हैं। 

Vivo X300 का ऐसा वेरिएंट लाया जा सकता है जो BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग सर्विस को सपोर्ट कर सकता है। इसमें अधिक कॉम्पैक्ट 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Vivo X200 Pro Mini के समान हो सकता है।  Vivo X200 और X200 Pro में क्रमशः 6.67 इंच और 6.78 इंच की स्क्रीन दी गई है। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 1/1.3 इंच 50 मेगापिक्सल Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 1/1.4 इंच 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। 

कंपनी की X200 सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिए गए हैं। इसमें Zeiss कोटिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और Pro मॉडल में 200 मेगापिक्सल Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में क्रमशः 5,800 mAh और 6,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Vivo का Y500 भी अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  2. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
  3. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
  5. Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
  6. Google की ओर से खुशखबरी! Android से iPhone में चुटकी में होगी फाइल शेयर
  7. Oppo Find X9s के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है चिपसेट
  8. Honor 600 में होगी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, टिप्सटर ने किया खुलासा
  9. Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, MagSafe चार्जिंग का मिल सकता है फीचर
  10. अब अंतरिक्ष में चला पाएंगे iPhone, NASA ने दी अनुमति, मिलेगी चांद और वायुमंडल की अनोखी फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »