इस स्मार्टफोन में मेटल का मिडल फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
भारत में इस वर्ष जून में Redmi Turbo 5 को लॉन्च किया गया था
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Turbo 6 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Turbo 6 Max शामिल हो सकता है। भारत में इस वर्ष जून में Redmi Turbo 5 को लॉन्च किया गया था।
GizmoChina की एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Turbo 6 सीरीज को चीन में ऑफिशियल रेडियो सर्टिफिकेशन मिला है। इस सीरीज के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - M407CF के साथ रेडियो सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth और Wi-Fi के लिए सपोर्ट है। भारत में Redmi Turbo 5 Max को Poco X8 Pro Max के तौर पर पेश किया गया था।
हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच फ्लैट डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के पैनल में लो इंजेक्शन प्रेशर ओवर-मोल्डिंग (LIPO) पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बेजेल्स को चारों साइड पर लगभग 1 mm तक थिक रखा जा सकेगा। Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh या इससे अधिक की बैटरी हो सकती है।
Redmi Turbo 6 Max में मेटल का मिडल फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह Poco X9 Pro Max के तौर पर लॉन्च हो सकता है। Redmi Turbo 5 Max में 6.83 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 9500 है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi Turbo 5 Max में 9,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो