• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X9 में मिल सकती है 7,025mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Oppo Find X9 में मिल सकती है 7,025mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Oppo के Find X9 में Hasselblad ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट कंपनी की Lumo Imaging टेक्नोलॉजी के साथ हो सकती है

Oppo Find X9 में मिल सकती है 7,025mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है
  • इसमें अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Find X8 की जगह ले सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के Find X9 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Find X8 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें 6.59 इंच OLED डिस्प्ले और 7,025 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। 

Xpertpick ने एक रिपोर्ट में बताया है कि Oppo Find X9 में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,025 mAh की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी के Find X8 में 5.630 mAh की बैटरी दी गई थी। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Oppo के Find X9 में Hasselblad ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट कंपनी की Lumo Imaging टेक्नोलॉजी के साथ होगी। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का  Samsung JN1 कैमरा दिया जा सकता है। 

Oppo के Find X9 में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8 Pro में 5.910 mAh की बैटरी थी। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इसके पिछले वर्जन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट था।  इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 2.5D LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Oppo Find X9 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung के नए ISOCELL HP5 28 nm इमेजिंग सेंसर दिया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »