• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च

Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च

भारत में Oppo F35 5G सीरीज को पांच अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इन दोनों स्मार्टफोन्स में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं

Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च

Photo Credit: Oppo

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • भारत में Oppo F35 5G सीरीज को पांच अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है
  • Oppo F35 5G में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo F35 5G सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo F35 Pro 5G शामिल होगा। इन स्मार्टफोन के डिजाइन का कंपनी ने खुलासा किया है। Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G में MediaTek चिपसेट दिए जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Oppo F35 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ कैमरा के साथ होगा। Oppo F35 Pro 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।  

भारत में Oppo F35 5G सीरीज को पांच अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए कलर्स के विकल्पों में व्हाइट और Oppo F35 Pro 5G के लिए ऑरेंज कलर शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स का अलग डिजाइन है। Oppo F35 5G में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। Oppo F35 Pro 5G में फ्लैट पैनल के साथ रेक्टैंगुलर कैमरा यूनिट दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन हो सकता है। 

 इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 और Oppo F35 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7360 Max का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन्स  के लिए ब्रिटेन में प्री-ऑर्डर्स शुरू किए गए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को सिंगापुर में भी लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »