• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर

कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर

देश में 1 अक्टूबर से काफी कुछ बदलने वाला है, क्योंकि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों को लेकर काफी बदलाव किए हैं।

कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर

Photo Credit: Pexels/Harsh Kukadiya

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर को लेकर ई-केवाईसी की डेडलाइन खत्म हो रही है।

ख़ास बातें
  • 1 अक्टूबर से एलपीजी बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
  • 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर को लेकर ई-केवाईसी की डेडलाइन खत्म हो रही है।
  • LPG सिलेंडर बुक के लिए बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

देश में 1 अक्टूबर से काफी कुछ बदलने वाला है, क्योंकि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों को लेकर काफी बदलाव किए हैं। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और उस पर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी को लेकर बदल गए है। सरकार ने अब LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि अब सिलेंडर बुकिंग करते वक्त क्या-क्या बदलने वाला है और किन चीजों पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

  • 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर को लेकर ई-केवाईसी की डेडलाइन खत्म हो रही है।
  • देश में PMUY लाभार्थी और नॉन PMUY लाभार्थी को अपना एलपीजी बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
  • ई-केवाईसी के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2026 है।
  • अगर एलपीजी यूजर्स इस डेडलाइन तक ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाते हैं तो उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर कमर्शियल दामों पर मिलेगा।
  • जिन लोगों ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

पहले 30 जून थी डेडलाइन
एलपीजी ग्राहकों से पहले 30 जून तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था। उसके बाद सरकार कई बार डेडलाइन में विस्तार करते हुए ग्राहकों को ई-केवाईसी करने के लिए मौके दिए थे। आपको बता दें कि 30 सितंबर से पहले यह डेडलाइन 13 सितंबर, 2026 थी। इससे पहले जुलाई, अगस्त में भी डेडलाइन की तारीख तय की गई थी।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम
अगर 30 सितंबर तक एलपीजी सिलेंडर को लेकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है तो ग्राहकों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी (वर्तमान में ₹210) नहीं मिलेगी।
ऐसे ग्राहकों पर असर होगा
घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम दिल्ली में ₹942, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और चेन्नई में ₹957.50 है।
वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम दिल्ली में ₹2,747.50 , मुंबई में ₹2,701, कोलकाता में ₹2,884 और चेन्नई में ₹2,916.50 है।

एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से नियम

1 अक्टूबर से एलपीजी बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार चाहती है कि असली और वैध ग्राहकों को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हो। इसके साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल या फिर इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए न हो। ऑयल मिनिस्ट्री ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल को उन ग्राहकों की एलपीजी सब्सिडी को रोकने के लिए कहा है, जिन्होंने अभी तक अपना बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है। नए नियम के तहत जिन ग्राहकों ने बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है तो उनकी सब्सिडी को ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं होने तक रोक दिया जाएगा।

जो ग्राहक पूरा नहीं करना चाहते BAA तो उनके लिए विकल्प

अगर जो एलपीजी ग्राहक BAA पूरा करने में इच्छुक नहीं है या सक्षम नहीं हैं तो उन्हें भी LPG मिल सकता है। उन्हें अपनी एलपीजी सिलेंडर कंपनी के डिजिटल चैनल जैसे कि कंज्यूमर वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, वॉट्सएप चैटबॉट, आईवीआरएस या अन्य विकल्पों पर जाकर इसके लिए रजिस्टर करना पड़ेगा। इन ग्राहकों को कंपनी के पास स्थानीय उपलब्धता के आधार पर बिना किसी सब्सिडी के लागू बाजार मूल्य के आधार पर 5 किलो  या 10 किलो के सिलेंडर में एलपीजी दी जाएगी।


कैसे करें ई-केवाईसी पूरा

  • आप अपने सिलेंडर कंपनी के संबंधित ऐप पर जाकर कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • इंडियन गैस ग्राहक IndianOil One ऐप, भारत गैस ग्राहक Hello BPCL ऐप और एचपी गैस ग्राहक HP Pay या HP Gas ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपको अपने सिलेंडर के हिसाब से इन ऐप में लॉगिन करना है।
  • फिर अपने मोबाइल नंबर के जरिए साइन इन या फिर रजिस्टर करना है। आपको वो नंबर दर्ज करना है जो कि गैस कनेक्शन या फिर आधार से लिंक हो।
  • ऐप में जाकर मीनू से माय प्रोफाइल या फिर एलपीजी सर्विस सेक्शन में जाना है।
  • उसके बाद ई-केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन के विकल्प पर जाना है।
  • उसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना है
  • आधार फेस ऑथेंटिकेशन के विकल्प को चुनने के बाद आपको आधार फेसआरडी ऐप पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • उसके बाद ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LPG Cylinder, LPG Booking Rule
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »