• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर

Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए OLED पैनल की सप्लाई करने वाली Samsung Display को मैन्युफैक्चरिंग में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और इस वजह से डिस्प्ले की सप्लाई में देरी हुई है

Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर

Photo Credit: Apple

कंपनी को iPhone Duo की 50 लाख यूनिट्स से अधिक बिकने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • एपल के iPhone Duo की 23 अक्टूबर से बिक्री शुरू की जाएगी
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग डिमांड से कम हो सकती है
  • कंपनी को iPhone Duo की 50 लाख यूनिट्स से अधिक बिकने की उम्मीद है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने हाल ही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की 23 अक्टूबर से बिक्री शुरू की जाएगी। इस स्मार्टफोन की सप्लाई में कमी होने की आशंका है। इसका कारण iPhone Duo की मैन्युफैक्चरिंग में हो रही देरी हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग डिमांड से कम हो सकती है। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि सितंबर के मध्य तक iPhone Duo की असेंबली यील्ड 60 प्रतिशत से कुछ की थी। एपल के क्वालिटी से जुड़े कड़े स्टैंडर्ड्स के कारण इस स्मार्टफोन की असेंबली लाइन को यील्ड बढ़ाने में छह महीने लग सकते हैं। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन की सेल की शुरुआत में कम यूनिट्स उपलब्ध होंगी। एक सूत्र ने कहा कि महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए सप्लाई चेन को एपल के क्वालिटी स्टैंडर्ड्स में छूट मिलने का इंतजार है। इससे कंपनी को iPhone Duo की सेल्स से जुड़े टारगेट पूरे करने में भी मदद मिलेगी।    

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए OLED पैनल की सप्लाई करने वाली Samsung Display को मैन्युफैक्चरिंग में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और इस वजह से डिस्प्ले की सप्लाई में देरी हुई है। इसका असर इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की असेंबली लाइन पर भी पड़ा है। हाल ही में इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि iPhone Duo की इंटरनेशनल इनवेंटरी का टारगेट 60 लाख से 80 लाख यूनिट्स का है। यह iPhone Pro मॉडल्स की तुलना में कम है आमतौर पर, एपल प्रति मैन्युफैक्चरिंग साइकल लगभग दो से तीन करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट करती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी को iPhone Duo की 50 लाख यूनिट्स से अधिक बिकने की उम्मीद है। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। एपल के फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च के बाद सैमसंग को इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि, दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण इन स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग में बड़ा अंतर हो सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 का प्राइस iPhone Duo से लगभग 800 डॉलर कम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »