Jio ने JioBharat 4G पर अपना स्पेशल Jio Anniversary ऑफर पेश कर दिया है, जिससे फीचर फोन में अपग्रेड करना ज्यादा आसान और किफायती बनाया जा रहा है।
Photo Credit: Jio
JioBharat 4G में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
Jio ने JioBharat पर अपना स्पेशल Jio Anniversary ऑफर पेश कर दिया है, जिससे फीचर फोन में अपग्रेड करना ज्यादा आसान और किफायती बनाया जा रहा है। Jio ने इस फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों को ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए यह लिमिटेड टाइम का ऑफर शुरू किया है जो कि कम कीमत में 4जी कनेक्टिविटी लेकर आता है। इससे ज्यादा से ज्यादा भारतीय ग्राहक डिजिटल लाइफ के फायदों का अनुभव कर सकते हैं। आइए Jio के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है ऑफर
ऑफर के तहत JioBharat 4G फोन ₹1,499 में उपलब्ध है, जिसमें 6 महीने का कॉम्प्लिमेंट्री रिचार्ज बेनिफिट्स शामिल हैं, जिसमें हर महीने 14GB डाटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
2G यूजर्स के लिए अपग्रेड करने का मौका
आमतौर पर 2G यूजर्स को कनेक्टेड रहने के लिए हर महीने करीबन ₹199 के रिचार्ज की आवश्यकता होती है, जिससे 6 महीने में सिर्फ कनेक्टिविटी के लिए ही लगभग ₹1,200 का खर्च आ सकता है।
अगर जियो एनिवर्सरी ऑफर के साथ ग्राहकों को 4G सपोर्ट वाला JioBharat फोन मिलेगा और साथ में 6 महीने के लिए कनेक्टिविटी लाभ मिलेंगे और इसके लिए सिर्फ कुल मिलाकर ₹1,499 का भुगतान करना होगा। यह एक प्रकार से 2G डिवाइस से शानदार फीचर्स वाले 4G डिजिटल फोन में अपग्रेड करने का मौका दे रहा है और सिर्फ ₹299 ही खर्च करना होगा। मात्र 6 माह की बेसिक कनेक्टिविटी की कीमत से थोड़ी ज्यादा रकम देने से यूजर्स Jio के 4G नेटवर्क वाले डिजिटल अनुभव का लाभ उठा सकते हैं।
JioBharat 4G की खासियतें
JioBharat 4G में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ 2000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। JioBharat 4G किसी सामान्य 2G फीचर फोन की तरह सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा ही नहीं प्रदान करता है, बल्कि इसमें एक फुल डिजिटल इकोसिस्टम मिलता है। एंटरटेनमेंट के लिए जियो इस फोन में जियो टीवी के जरिए 500+ TV चैनल का एक्सेस मिलता है, जिससे JioHotstar पर लाइव क्रिकेट, मूवीज और एंटरटेनमेंट का एक्सेस मिलता है, इसके अलावा लाखों गाने और म्यूजिक कंटेंट भी मिलता है।
डिजिटल पेमेंट के फायदों की बात करें तो यह JioPay के जरिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा देता है और पेमेंट अलर्ट और साउंड बॉक्स फंक्शनैलिटी भी प्रदान करता है। सेफ्टी और फैमिली कनेक्टिविटी के लिए सेफ कॉलिंग फीचर्स जैसे कि लोकेशन मॉनिटरिंग कैपेबिलिटीज के साथ जियो सेफ्टी शील्ड मिलता है, जिससे फैमिली कनेक्टेड रह सकती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर