Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM

Samsung ने ग्लोबल बाजार में Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ लॉन्च कर दिए हैं।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Tab S12 Ultra के रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी है।
विज्ञापन

Samsung ने ग्लोबल बाजार में Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ लॉन्च कर दिए हैं। ये नए फ्लैगशिप टैबलेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस किए गए हैं। Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी दी गई है, वहीं Galaxy Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी मिलती है। धूल और पानी से बचाव के लिए ये दोनों टैबलेट IP68 रेटिंग से लैस किए गए हैं। आइए Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ के फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra & Galaxy Tab S12+ Price

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra की शुरुआती कीमत GBP 1,399 (लगभग ₹1,78,194) और Galaxy Tab S12+ की कीमत GBP 1,199 (लगभग ₹1,52,711) है। ये दोनों ही टैबलेट बिक्री के लिए 7 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इन्हें ग्रे और सिल्वर में खरीदा जा सकता है। 

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra & Galaxy Tab S12+ Features

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1848x2960 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Samsung Galaxy Tab S12+ में 12.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1752x2800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। ये दोनों ही टैबलेट एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करते हैं। कंपनी 7 ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। Samsung ने इन दोनों टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट शामिल किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Tab S12 Ultra के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Galaxy Tab S12+ के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टोरेज के लिए Tab S12 Ultra में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। वहीं Galaxy Tab S12+ में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में Tab S12 Ultra में 5G, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6.0 दिया गया है, जबकि Galaxy Tab S12+ में 5G, वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 6.0 शामिल है। इन दोनों में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जबकि धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग आती है। Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी और Galaxy Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं। डाइमेंशन की बात करें तो Tab S12 Ultra की लंबाई 208.5 मिमी, चौड़ाई 326.3 मिमी, मोटाई 5.1 मिमी और वजन 695 ग्राम है। जबकि Tab S12+ की लंबाई 187.8 मिमी, चौड़ाई 289.5 मिमी, मोटाई 5.3 मिमी और वजन 555 ग्राम है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »