Google Pixel 11a में 6.3 इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,250 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में गूगल का Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का एंट्री-लेवल का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Google Pixel 11a के डिजाइन, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Google Pixel 10a की यह जगह ले सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में टिप्सटर Steve H.McFly (@OnLeaks) के साथ मिलकर Google Pixel 11a के कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन (CAD) को शेयर किया गया हैऐ। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Google Pixel 10a के लगभग समान है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है और इसमें ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें कैमरा आइलैंड के साथ LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट Google Pixel 10a की तुलना में बड़ी दिख रही है।
Google Pixel 11a के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले थिक बेजल्स के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले के टॉप पर कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, पर्पल, ग्रे और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Google Pixel 11a में 6.3 इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,250 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में गूगल का Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है।
Google Pixel 10a में 6.3 इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल्स) pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में गूगल का प्रॉपराइटरी G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर दिया गया है। Google Pixel 10a की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.7 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Google Pixel 10a की 5,100 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड और 10 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999