• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट

iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट

iQOO ने चीन में अपना नया Pad Ultra Gaming Tablet लॉन्च कर दिया है। इसमें 8.8 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, 16GB RAM और 9020mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट

Photo Credit: iQOO

iQOO Pad Ultra Gaming Tablet 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 9020mAh बैटरी के साथ लॉन्च

ख़ास बातें
  • 165Hz 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ iQOO Pad Ultra
  • 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा
  • 9020mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग से लैस है टैबलेट
विज्ञापन

iQOO Pad Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे iQOO 16 और iQOO Gaming Headset के साथ पेश किया है। नए टैबलेट में 8.8 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 500Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसके अलावा टैबलेट में डेडिकेटेड Q4 गेमिंग चिप और एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान परफॉर्मेंस को बनाए रखने में मदद करता है। टैबलेट में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप मिलता है और ओवरहीटिंग से बचाव के लिए बड़ा एक्टिव कूलिंग फैन शामिल किया गया है।

iQOO Pad Ultra की चीन में शुरुआती कीमत CNY 6,499 (करीब ₹92,900) रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। वहीं 16GB+256GB मॉडल की कीमत CNY 7,199 (करीब ₹1,02,900), 16GB+512GB मॉडल की कीमत CNY 7,999 (करीब ₹1,14,400) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (करीब ₹1,28,600) है। टैबलेट Star Silver और Twilight Black कलर में आता है। चीन में इसकी सेल 5 अक्टूबर से शुरू होगी और फिलहाल प्री-ऑर्डर लिए जा रहे हैं।

iQOO Pad Ultra Weibo Post

Photo Credit: Weibo

iQOO Pad Ultra में 8.8 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है, जबकि गेमिंग के दौरान टच सैंपलिंग रेट 500Hz तक जाता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें अपना Q4 गेमिंग चिप दिया है, जो सपोर्टेड गेम्स में फ्रेम रेट और ग्राफिक्स क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इस्तेमाल होता है।

iQOO Pad Ultra की सबसे खास चीज इसका पांच लेयर वाला कूलिंग सिस्टम है। इसमें बड़ा एक्टिव कूलिंग फैन, डुअल एयर इनटेक और तीन फैन स्पीड लेवल मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका कुल हीट डिसिपेशन एरिया 23,253mm² है और कुछ गेम्स में टैबलेट 165fps तक का गेमिंग सपोर्ट करता है। गेमिंग कंट्रोल के लिए Q-flex सिस्टम दिया गया है, जिसमें 500Hz टच सैंपलिंग, डुअल X-axis लीनियर मोटर और 4D वाइब्रेशन शामिल हैं। कंपनी ने इसके लिए गेमिंग क्लैंप और iQOO G1 टेलीस्कोपिक कंट्रोलर जैसे अलग से मिलने वाले एक्सेसरीज भी पेश किए हैं।

iQOO Pad Ultra में 9,020mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें चार स्पीकर का सेटअप है, जिसमें Super Audio 8.0, 10-बैंड इक्वलाइजर और Spatial Audio सपोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। टैबलेट का वजन करीब 298 ग्राम है और इसकी मोटाई 5.74mm है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.80 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 17
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा`3-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता9020 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »