• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग

Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग

चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन दी गई है

Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग

हाल ही में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच मेन डिस्प्ले और 6.51 इंच कवर डिस्प्ले है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Super दिया गया है
  • Vivo X Fold 6 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo ने हाल ही में Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच मेन डिस्प्ले और 6.51 इंच कवर डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Super दिया गया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार. यूरोप में एक रिटेलर की वेबसाइट पर Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल वर्जन की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के लिए ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। चीन में Vivo X Fold 6 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यूरोप के रिटेलर Epto की वेबसाइट पर इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का VAT के बिना प्राइस लगभग 1,750 यूरो (लगभग 1,90,400 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन पर 'कमिंग सून' का लेबल लगा है। Vivo X Fold 6 को 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज मॉडल के समान हैं। हालांकि, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी 6,900 mAh की है, जो इसके चाइनीज मॉडल में 7,000 mAh की बैटरी से कुछ कम है। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि भारत में Vivo X Fold 6 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB का वेरिएंट होगा। भारत में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Nebula Teal और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM है। 

चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »