• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स

Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स

Oppo K15s चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 8000mAh बैटरी, 45W SuperVOOC चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo K15s को चीन में दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo K15s में 8000mAh की बड़ी बैटरी
  • 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 6360 Max प्रोसेसर
  • 50MP कैमरा और 45W SuperVOOC चार्जिंग
विज्ञापन

Oppo ने अपनी K-Series में दो नए स्मार्टफोन Oppo K15s और Oppo K15x को लॉन्च किया है। इनमें Oppo K15s को ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W SuperVOOC चार्जिंग और 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन को मजबूत बनाने के लिए कई लेवल की डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस भी मिलती है। Oppo K15s में MediaTek का Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है, जबकि फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा मिलता है।

Oppo K15s को चीन में दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 1,699 युआन, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 24,300 रुपये है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट को 1,999 युआन (लगभग 28,600 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन Wind Trail Purple और Shadow Gray कलर ऑप्शन में आता है। फिलहाल Oppo ने इसकी ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Oppo K15s में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2372×1080 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है और इसमें 1,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। पैनल 1.07 बिलियन कलर्स और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है। इसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4,300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीट मैनेजमेंट में मदद करता है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo K15s में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo K15s की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। फोन में 45W SuperVOOC के साथ UFCS फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक बैटरी को 2,000 से ज्यादा चार्ज साइकल के लिए रेट किया गया है और लगभग सात साल के सिम्युलेटेड इस्तेमाल के बाद भी 80% से ज्यादा क्षमता बनाए रखने का दावा किया गया है। इसमें IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटिंग्स दी गई हैं। इसके अलावा फोन ने GJB150A-2009 स्टैंडर्ड के तहत 15 मिलिट्री-ग्रेड एनवायरनमेंटल टेस्ट पास किए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »