Google ने भारतीय बाजार में नया स्मार्ट फिटनेस बैंड Google Fitbit Air लॉन्च कर दिया है, जिसकी बिक्री 2 अक्टूबर से शुरू होगी।
Photo Credit: Google
Google Fitbit Air में विभिन्न बायोमैट्रिक सेंसर हैं।
Google ने भारतीय बाजार में नया स्मार्ट फिटनेस बैंड Google Fitbit Air लॉन्च कर दिया है, जिसकी बिक्री 2 अक्टूबर से शुरू होगी। यह एक स्क्रीनलेस ट्रैकर है जो कि हेल्थ और एक्टिविटी को मॉनिटर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे कोई डिजिटल नोटिफिकेशन या स्क्रीन बेस्ड डिस्ट्रेक्शन नहीं होता है। बल्कि डाटा कंपेनियन गूगल हेल्थ स्मार्टफोन ऐप पर नजर आता है। आइए Google Fitbit Air के फीचर्स से लेकर डिजाइन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Fitbit Air की कीमत ₹13,999 है। यह बैंड ऑब्सडियन, बैरी, लैवेंडर और फॉग कलर में आता है। यह डिवाइस बिक्री के लिए 2 अक्टूबर से गूगल स्टोर और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा, इसके अलावा क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी प्रत्येक यूनिट के साथ Google Health प्रीमियम का 3 महीने का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन देती है। लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1,000 इंस्टेंट कैशबैक या 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ ₹1,000 कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा कंज्यूमर लोन फाइनेंसिंग पर नो-कॉस्ट ईएमआई 12 महीने तक मिल सकता है।
Google Fitbit Air में विभिन्न बायोमैट्रिक सेंसर के साथ कॉम्पैक्ट पेबल फॉर्म फैक्टर डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे कलाई में पहनना आसान हो जाता है। यह कार्डियोवैस्कुलर मॉनिटरिंग का सपोर्ट करता है, जिससे 24/7 लगातार हार्ट रेट ट्रैकिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट मेजरमेंट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी और इररेगुलर हार्ट रिदम (Afib) के लिए नोटिफिकेशन मिलती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार फुल चार्ज होकर 7 दिनों तक काम कर सकता है। इसके अलावा यह फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जिससे महज 5 मिनट की चार्जिंग से 24 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Fitbit Air में गूगल हेल्थ कोच इंटीग्रेट किया गया है जो कि सेंसर डाटा से एकत्रित किए गए डाटा के आधार पर गाइडेड फीडबैक और काम के लायक समरी प्रदान करता है। ऑटोमैटिक ट्रैकिंग के अलावा यूजर्स ऐप में फोटोग्राफिंग एक्सरसाइज इक्विपमेंट या फिजिकल रूटीन की फोटो खींचकर वर्कआउट को लॉग भी कर सकते हैं। यह स्लीप ट्रैकिंग करता है, जिससे विस्तार से स्लीप स्टेज विश्लेषण और रात भर पहने रहने पर ड्यूरेशन मैट्रिक्स मिलते हैं। वहीं वाइटल्स और एक्टिविटी के मामले में यह ऑटोमैटिक रूटीन और वर्कआउट डिटेक्शन के साथ ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?