AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन को CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है
Photo Credit: OnePlus
इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 16 के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग फीचर्स दिए जाएंगे। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह लेगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में OnePlus ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। इस चिपसेट में तीन एफिशिएंसी कोर्स, तीन परफॉर्मेंस कोर्स और दो प्राइम कोर्स हैं। इसके साथ 'Wind Chaser Gaming Kernel' होगा। इससे OnePlus 16 गेमिंग के लिए 185 fps तक उपलब्ध करा सकेगा।
इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन को CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus 16 के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus के चीन के प्रेसिडेंट, Li Jie Louis ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमे चारों साइड पर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स मिलेंगे। OnePlus 15 की तरह इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल होगा।
OnePlus 16 में कस्टमाइज की जा सकने वाली शॉर्टकट की जाएगी, जिसमें नौ प्रिसेट फंक्शंस होंगे। इस की को सिंगल प्रेस करने पर फ्लैशलाइट और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे। आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा। OnePlus ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट को भी लाया जा सकता है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999