• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें

Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें

Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में आज से पहली सेल शुरू हो गई है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 50MP OIS कैमरा मिलता है।

Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 17 Pro Max 5G की पहली सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर

ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 Pro Max की पहली सेल आज से शुरू हुई
  • 10,000mAh बैटरी के साथ 100W HyperCharge सपोर्ट मिलता है
  • ₹5,000 बैंक डिस्काउंट के बाद कीमत ₹44,999 से शुरू
विज्ञापन

Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में आज यानी 23 सितंबर से पहली सेल शुरू हो गई है। फोन की शुरुआती कीमत ₹49,999 रखी गई है, जबकि चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹5,000 तक के डिस्काउंट के बाद इसे ₹44,999 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग मिलती है। इसके अलावा फोन में 3,500 निट्स ब्राइटनेस वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 50MP OIS कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹49,999 और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹55,999 है। चुनिंदा SBI, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और IDFC FIRST Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में बेस मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹44,999 हो जाती है। फोन की सेल आज से Mi.com, Amazon और Xiaomi के रिटेल चैनल पर शुरू हो गई है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772x1280 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 12-bit कलर डेप्थ और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। आंखों की सुरक्षा के लिए TÜV ट्रिपल आई प्रोटेक्शन और हार्डवेयर लेवल लो ब्लू लाइट सॉल्युशन दिया गया है। वहीं Wet Touch 2.0 की मदद से स्क्रीन गीली होने पर भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रखने की कोशिश की गई है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।

फोन में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। इसे 100W Xiaomi HyperCharge से चार्ज किया जा सकता है, जबकि 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी को 6 साल तक की बैटरी हेल्थ के लिए डिजाइन किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.5 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से 4K वीडियो 30fps तक और 1080p वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। फ्रंट कैमरा भी 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में लाइव मोमेंट्स, HDR, पोर्ट्रेट मोड, अल्ट्रा HD, पैनोरमा, प्रीसेट्स वाला प्रो मोड, डुअल वीडियो और अंडरवॉटर मोड जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं। अंडरवॉटर मोड OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi Note 17 Pro Max 5G में कॉर्निंग Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से बचाव मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में HyperOS 3 के साथ Xiaomi के AI और कनेक्टेड डिवाइस फीचर्स भी दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »