Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग

यह 'Power' ब्रांडिंग के तहत कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। यह 4G स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, Lava ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है

Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग

Photo Credit: Lava

हाल ही में Lava Virat Curve 5G को लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • IMEI के डेटाबेस पर Lava Virat Power की लिस्टिंग हुई है
  • यह 'Power' ब्रांडिंग के तहत Lava का पहला स्मार्टफोन हो सकता है
  • हाल ही में Lava Virat Curve को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

भारत के प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल Lava का नया समार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Lava Virat Power की एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। यह 'Power' ब्रांडिंग के तहत कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। यह 4G स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, Lava ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में Lava Virat Curve 5G को लॉन्च किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) के डेटाबेस पर Lava Virat Power की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Lava Virat Power के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल टेस्टिंग किए जाने का संकेत मिला है। यह 'Power' ब्रांडिंग के तहत Lava का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसके 4G स्मार्टफोन होने की संभावना है। 

Lava Virat Power की विशेषता अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लाया जा सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में Lava Virat Curve को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Lava Virat Power के रियर में भी मिनी डिस्प्ले दिया गया है, जो रियर कैमरा आइलैंड में है। इस डिस्प्ले पर यूजर्स को बैटरी की स्थिति, वॉल्यूम लेवल, टाइम, इमोजी, कस्टम टेक्स्ट मैसेज और नोटिफिकेशंस दिखेंगे। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 का इस्तेमाल किया गया है। यह  Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में EIS के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा और सेंकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 30 fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। Lava Virat Curve 5G में 6,000mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Lava ने बताया है कि इसकी बैटरी को लगभग 92 मिनटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए दो वर्ष के OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »