OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट

OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Tecno Spark Go 3 Pro और Samsung Galaxy M17 5G से हो रही है।

OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट

Photo Credit: OnePlus/Tecno/Samsung

OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G

ख़ास बातें
  • OnePlus N6 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Tecno Spark Go 3 Pro में MediaTek Helio G81 प्रोसेसस मिलता है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Tecno Spark Go 3 Pro और Samsung Galaxy M17 5G से हो रही है। OnePlus N6 Lite में कंपनी ने ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर शामिल किया है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro में MediaTek Helio G81 चिपसेट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में कंपनी का Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। आइए OnePlus N6 Lite, Tecno Spark Go 3 Pro और Samsung Galaxy M17 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G

कीमत

OnePlus N6 Lite के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,276 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,827 है।

डिस्प्ले

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Tecno Spark Go 3 Pro में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

बैटरी बैकअप

OnePlus N6 Lite में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Tecno Spark Go 3 Pro में 5200mAh की बैटरी आती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

OnePlus N6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

प्रोसेसर

OnePlus N6 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Tecno Spark Go 3 Pro में MediaTek Helio G81 प्रोसेसस मिलता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर आता है।

कैमरा सेटअप 

OnePlus N6 Lite के रियर में f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »