• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी

Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M दिया गया है

Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी

Photo Credit: Vivo

हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • यूरोप में Vivo X500 सीरीज को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo की Vivo X500 सीरीज को हाल ही में चीन में पेश किया गया है। अगले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। 

ऑस्ट्रिया में Vivo की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। यूरोपियन यूनियन (EU) में Vivo X500 सीरीज को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस पर Vivo X500 Pro Max, Vivo X500 Pro और Vivo X50 की क्रमशः मॉडल नंबर्स - V2610, V2621 और V2622 के साथ लिस्टिंग हुई है। 

इस लिस्टिंग से Vivo X500 में 5,180 mAh की बैटरी होने का पता चला है, जिसे 5,300 mAh की बैटरी के तौर पर दिखाया जा सकता है। Vivo X500 Pro में 6,305 mAh की बैटरी है, जिसकी मार्केटिंग 6,500 mAh की बैटरी के तौर पर की जा सकती है। चीन में लॉन्च किए गए इन स्मार्टफोन्स की बैटरी कैपेसिटी की तुलना में यह कम है। चीन में Vivo X500 को 7,500 mAh, Vivo X500 Pro को 6,510 mAh और Vivo X500 Pro Max को 8,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। 

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M दिया गया है। Vivo X500 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K (1,216 x 2,660 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »