Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Xiaomi ने आज बुधवार को चीनी बाजार में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज में Xiaomi 18 Pro लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 18 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 18 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है।
  • Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने आज बुधवार को चीनी बाजार में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज में Xiaomi 18 Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 50W  वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Xiaomi 18 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 18 Pro Price

Xiaomi 18 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹86,000), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग ₹1,00,000) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट  CNY 7,999 (लगभग ₹1,14,000), 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग ₹1,29,000) और ट्रांसपेरेंट 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (लगभग ₹1,43,000) है। यह स्मार्टफोन 31 सितंबर से शाओमी ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन ब्लैक, आइस पीच पिंक, स्टारी ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

Xiaomi 18 Pro Specifications & Features

Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1120x2436 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। वहीं रियर में 2.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 596x912 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno GPU है। इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है। 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 50W  वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 18 Pro के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 151.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.46 मिमी और वजन लगभग 203 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »