इस स्मार्टफोन में Qualcomm QTI SM7635 चिप और 2.80 GHz पर सीमित प्राइम CPU है। इससे Vivo Y600K Turbo में Snapdragon 7s Gen 3 या Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होने का संकेत मिला है
Photo Credit: Vivo
यह Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का Vivo Y600K Turbo जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon का चिपसेट मिल सकता है। यह Vivo Y600 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस वर्ष मई में Vivo Y600 Turbo को चीन में पेश किया गया था।
Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में Vivo Y600K Turbo की मॉडल नंबर - V2553A और डिवाइस कोड - PD2553 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह मॉडल नंबर और डिवाइस कोड Vivo Y600 Turbo से भी जुड़ा है। इससे आगामी स्मार्टफोन के Vivo Y600 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन होने का संकेत मिला है। हालांकि, Vivo ने नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। Google Play Console पर लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1,260 x 2,800 पिक्सल्स और 480 dpi की पिक्सल डेंसिटी की जानकारी मिली है।
इस स्मार्टफोन में Qualcomm QTI SM7635 चिप और 2.80 GHz पर सीमित प्राइम CPU है। इससे Vivo Y600K Turbo में Snapdragon 7s Gen 3 या Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है। यह Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। Vivo Y600 Pro में 6.83 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया गया है।
Vivo Y600 Turbo की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Vivo के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष जून में Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया गया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट है। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से मुकाबला हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999