Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग

Vivo Y600i में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y600i में 6.87 इंच डिस्प्ले मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है
  • Vivo Y600i में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Vivo Y600i जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.87 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। Vivo Y600i में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Vivo Y500i की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 

चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर Vivo Y600i की मॉडल नंबर - V2617A के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हैं। इसके अलावा चाइना मोबाइल एडिशन के तौर पर 6 GB + 256 GB का वेरिएंट भी लिस्टेड है। इस स्मार्टफोन के लिए Sky Blue, Starry Sky और Polar Night Black कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। 

Vivo Y600i में 6.87 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट और रिजॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं मिली है। Vivo Y600i में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Vivo Y600i में कुछ उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें दो सर्कुलर कैमरा यूनिट्स और एक LED फ्लैश है। 

इस स्मार्टफोन को कंपनी की Y-सीरीज में Vivo Y600 Pro और Vivo Y600 Turbo के बीच रखा जा सकता है। Vivo Y500i में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,570 x 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo Y500i में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,200mAh की बैटरी 44 W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »