• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील

ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील

केंद्र सरकार अब ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स साइट द्वारा पेश किए जाने वाले फेक ऑफर्स और डील पर लगाम कसने जा रही है।

ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील

Photo Credit: Pexels/Marcial Comeron

केंद्र सरकार संशोधित नियमों के जरिए डिजिटल मार्केटप्लेस में ग्राहकों की चिंताओं को दूर कर चाहती है।

ख़ास बातें
  • कंज्यूमर प्रोटेक्शन (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 में संशोधन किया गया है।
  • सरकार डिजिटल मार्केटप्लेस में ग्राहकों की चिंताओं को दूर कर चाहती है।
  • केंद्र सरकार ऑनलाइन ग्राहकों के हितों की रक्षा करना चाहती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार अब ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स साइट द्वारा पेश किए जाने वाले फेक ऑफर्स और डील पर लगाम कसने जा रही है। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 में कंज्यूमर प्रोटेक्शन (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियम, 2026 के जरिए संशोधन किया गया है, जिसके जरिए कंज्यूमर प्रोटेक्शन को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए एक ट्रांसपेरेंट और संतुलित रेगुलेटरी ढांचा भी तैयार करना है। नए नियम 1 जनवरी, 2027 से लागू होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ग्राहकों को चिंता होगी दूर
केंद्र सरकार संशोधित नियमों के जरिए डिजिटल मार्केटप्लेस में ग्राहकों की चिंताओं को दूर कर चाहती है। इसके साथ ही व्यापार में आसानी और एक संतुलित नजरिए पर भी ध्यान दिया गया है। इससे ई-कॉमर्स कंपनियों पर अतिरिक्त रेगुलेटरी बोझ नहीं डाला जाएगा और ग्राहकों के हितों की रक्षा भी की जाएगी। नए नियमों के तहत प्रत्येक ई-कॉमर्स साइट को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) के कन्वर्जेंस प्रोसेस में पार्टनर बनना होगा। इससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत निवारण सिस्टम के बीच बेहतर तालमेल होगा। आपको बता दें कि साल 2025 के दौरान NCH को 17,71,622 शिकायतें मिलीं थीं, जिनमें से 5,11,196 शिकायतें ई-कॉमर्स सेक्टर से जुड़ी थीं जो कि कुल शिकायतों का करीबन 29 प्रतिशत था। 

ग्राहकों के लिए क्या बदल जाएगा

  • शिकायत: हर ई-कॉमर्स कंपनी को शिकायत करने वाले व्यक्ति को शिकायत की एक कॉपी प्रदान करनी होगी, जिसे कंपनी के शिकायत अधिकारी द्वारा दर्ज किया जाता है।
  • सर्च रिजल्ट: ई-कॉमर्स कंपनियों को सर्च रिजल्ट में ऐसा कोई बदलाव नहीं करना चाहिए,  जिससे यूजर गुमराह हों या यूजर की सर्च क्वेरी के हिसाब से रिजल्ट की प्रासंगिकता पर गलत असर हो।
  • स्पॉन्सर्ड लिस्टिंग: अगर स्पॉन्सर्ड लिस्टिंग है तो उसकी पहचान साफ और प्रमुख जानकारी के द्वारा होनी चाहिए।
  • कीमत में कटौती: अगर कीमत में कटौती की घोषणा होती है तो कम की गई कीमत और पहले की कीमत दोनों दिखाई जानी चाहिए। पहले की कीमत वो होनी चाहिए, जिस पर उत्पाद/सर्विस डिस्काउंटेड कीमत से 30 दिनों पहले के दौरान लिस्ट किया गया था।
  • डार्क पैटर्न: ई-कॉमर्स कंपनियों को डार्क पैटर्न की रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2023 को फॉलो करना होगा। सालाना सेल्फ-ऑडिट करना होगा और अनुपालन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
  • सेलर और प्रोडक्ट की जानकारी: ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों को बेस्ट बिफोर या यूज बिफोर की तारीख, रिटर्न/रिफंड, वारंटी, डिलीवरी और पेमेंट आदि जैसी जरूरी जानकारी देनी होगी, जिससे ग्राहक समझने के बाद फैसला ले पाए।
  • ग्राहक की जानकारी: ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहक की साफ और स्पष्ट मंजूरी के बिना उनकी जानकारी का इस्तेमाल जरूरी कार्यों के अलावा किसी और काम के लिए नहीं करेंगी।
  • बंडल फीस: ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ी न होने वाली सर्विस के लिए बंडल फीस नहीं लेंगी।
  • इम्पोर्टेड सामान: इम्पोर्टेड सामान की स्थिति में किस देश से इम्पोर्ट किया गया है और इम्पोर्ट करने वाले की जानकारी भी प्रदान करनी होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Online Shopping, Online Fake Deals, Flipkart, Amazon
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »