Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी

Vivo S2 FE में 10,000 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है

Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Vivo S2 FE में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिया जा सकता है
  • Vivo S2 FE में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo के Vivo S2 FE को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ahsan Kharbai (@AHSANKHARBAI) ने Vivo S2 FE के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। देश में Vivo V80 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस टिप्सटर ने Vivo S2 FE की इमेजेज को भी शेयर किया है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश दिख रहा है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसके डिस्प्ले पर सेंटर में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के नीचे USB Type-C पोर्ट होगा। 

Vivo S2 FE में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300e 5G हो सकता है। Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। Vivo S2 FE के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

देश में इस स्मार्टफोन का प्राइस 40,000 रुपये से कम हो सकता है। Vivo S2 FE में 10,000 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी होगी। इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Vivo V70 की यह जगह लेगा। Vivo V80 में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। Vivo V80 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट हो सकता है। भारत में Vivo V80 को  छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर्स के विकल्प मिलेंगे। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »