OnePlus 13 Mini जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच 1.5K LTPO OLED स्क्रीन स्लिम बेजेल्स के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है

OnePlus 13 Mini जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच 1.5K LTPO OLED स्क्रीन स्लिम बेजेल्स के साथ हो सकती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 Mini में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में OnePlus 13 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन का कॉम्पैक्ट वर्जन OnePlus 13 Mini भी लाया जा सकता है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। OnePlus 13 में 6.82 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई थी। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 13 Mini में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस टिप्स्टर का कहना है कि इस वर्ष की दूसरी छमाही में OnePlus और Oppo के कुछ स्मार्टफोन्स 6,500 mAh और 7,000 mAh के बीच की कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ पेश किए जा सकते हैं। 

OnePlus 13 Mini को कुछ मार्केट्स में OnePlus 13T के तौर पर लाया जा सकता है इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच 1.5K LTPO OLED स्क्रीन स्लिम बेजेल्स के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 2x वर्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ हो सका है। 

भारत का स्मार्टफोन मार्केट इस वर्ष 50 अरब डॉलर (लगभग 4.2 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा का हो सकता है। इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। भारतीय कस्टमर्स का रुख प्रीमियम स्मार्टफोन्स की ओर बढ़ा है। इससे वैल्यू के लिहाज से स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया था देश में इस वर्ष स्मार्टफोन मार्केट में एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) 300 डॉलर (लगभग 25,900 रुपये) से अधिक हो सकता है। स्मार्टफोन का मार्केट 50 अरब डॉलर से अधिक होने के पीछे यह एक बड़ा कारण होगा। यह मार्केट 2021 में लगभग 38 अरब डॉलर (लगभग 3.2 लाख करोड़ रुपये) का था। पिछले कुछ वर्षों में Apple, OnePlus और Samsung के प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कस्टमर्स अब प्रीमियम और अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में स्मार्टफोन्स को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस सेगमेंट में एपल, सैमसंग और OnePlus प्रमुख कंपनियां हैं। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »