OnePlus 13 में मिल सकता है 24GB तक RAM, 6.8 इंच की स्क्रीन 

इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

OnePlus 13 में मिल सकता है 24GB तक RAM, 6.8 इंच की स्क्रीन 

इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है
  • इसमें 6.8 इंच की स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है
  • हाल ही में OnePlus ने भारत में Nord Buds 3 को लॉन्च किया था
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus 13 अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसमें 24 GB तक RAM मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इसमें 6.8 इंच की स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 13 में 24 GB तक RAM हो सकता है। Realme, Xiaomi और Motorola जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने भी 24 GB के RAM के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। मेमोरी अधिक होने से AI बेस्ड फीचर्स और गेमिंग का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। इससे गेमिंग के दौरान बैकग्राउंट में अधिक ऐप्स को ओपन रखा जा सकता है। 

Asus ROG Phone 8, OnePlus Ace 3 Pro और Redmi K70 Extreme Edition के टॉप वेरिएंट्स में 24 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के 24 GB के RAM वाले वेरिएंट्स केवल चीन में उपलब्ध हैं। इंटरनेशनल मार्केट्स में इनके टॉप वेरिएंट्स को 16 GB के RAM तक सीमित रखा गया है। हाल ही में OnePlus की चाइनीज यूनिट के प्रेसिडेंट, Louis Lee ने OnePlus 13 का टीजर दिया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 6.8 स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के LYT-808 प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

हाल ही में OnePlus ने भारत में Nord Buds 3 को लॉन्च किया था। इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन की बैटरी के सिंगल चार्ज में 43 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। ये 36 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं और इनमें 12.4 mm टाइटेनियम डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन ईयरफोन का डिजाइन जुलाई में लाए गए Nord Buds 3 Pro के लगभग समान है। ये Hey Melody ऐप के साथ भी कम्पैटिबल हैं। Nord Buds 3 का प्राइस 2,299 रुपये का है। ये दो कलर्स - Melodic White और Harmonic Grey में उपलब्ध हैं। इन ईयरफोन में सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ सामान्य इन-ईयर डिजाइन है। इनके राउंडेड स्टेम्स नीचे की ओर कुछ थिक हैं और इनके टॉप पर टच कंट्रोल सेंसर दिए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »