• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola का बजट स्मार्टफोन G14 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Motorola का बजट स्मार्टफोन G14 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लैंडिंग पेज पर इसे अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च करने की पुष्टि की गई है

Motorola का बजट स्मार्टफोन G14 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है
  • इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 20 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G14 अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन के लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की Flipkart पर लैंडिंग पेज के जरिए जानकारी दी है। यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Moto G13 की जगह लेगा। 

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लैंडिंग पेज पर इसे अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। इसके लॉन्च के साथ ही प्री-ऑर्डर भी शुरू हो जाएंगे। इसे ब्लू और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश होगा। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC 4 GB के RAM और 128 GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 पर अपग्रेड करने के साथ तीन वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने का वादा किया है। 

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर एक सेंसर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 20 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें डुअल SIM 4G कनेक्टिविटी है। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Razr 40 Ultra और और Razr 40 फ्लिप फोन को देश में लॉन्च किया था। Motorola Razr 40 Ultra में 3.6 इंच का डिस्प्ले है, जबकि Razr 40 में 1.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने Motorola Razr 40 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और Razr 40 में Snapdragon 7 Gen 1 दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को देश में ही बनाया जाएगा। Motorola Razr 40 Ultra में OIS सपोर्ट के साथ 12मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये, जबकि Razr 40 का प्राइस 59,999 रुपये रखा गया है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू हो गई है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »