Moto G14 होगा 1 अगस्त को लॉन्च, फीचर्स और कलर ऑप्शन हुए लीक, जानें सबकुछ

Moto G14 में 6.5-इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ओक्टा-कोर यूनिसोक T616 SoC प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी।

Moto G14 होगा 1 अगस्त को लॉन्च, फीचर्स और कलर ऑप्शन हुए लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Flipkart/Motorola

Moto G14 में 6.5-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Moto G14 में 6.5-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी।
  • Moto G14 में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
  • Moto G14 में 5000mAh की बैटरी के साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Motorola जल्द ही भारत में अपने बजट स्मार्टफोन्स लाइनअप में विस्तार करने वाला है। अगले हफ्ते Moto G14 भारत में आने वाला है। फोन के लॉन्च और भारत में उपलब्धता को फ्लिपकार्ट ने कन्फर्म किया है। Moto G13 जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, उसके बाद यह फोन इसी लाइनअप में आ रहा है। यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 9999 रुपये में लॉन्च किया गया था।   

फ्लिपकार्ट पर मोटो G13 के लैंडिंग पेज से यह कन्फर्म हुआ है कि यह फोन भारत में 1 अगस्त को लॉन्च होगा। इसकी कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी पता चला है। इस फोन के प्री-आर्डर भी लॉन्च के ही दिन दोपहर 12PM बजे से शुरू होंगे। हैंडसेट ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। फोन ग्लॉसी बैक के साथ रियर पर ड्यूल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।  

मोटोरोला ने भी इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है जिसके अनुसार Moto G14 में 6.5-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में ओक्टा-कोर यूनिसोक T616 SoC प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। हैंडसेट एंड्राइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करेगा। मोटोरोला ने एंड्राइड 14 में इसे अपग्रेड करने का वादा किया है और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने की भी बात कही है।  

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G14 में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके फ्रंट में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच टॉप-सेंटर में फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि फोन 34 घंटों तक का टॉक-टाइम और 16 घंटों की वीडियो स्ट्रीमिंग ऑफर करता है। अन्य फीचर्स में IP52 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग, फेस-रिकग्निशन और ड्यूल सिम 4G कनेक्टिविटी शामिल है।  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »