• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम

iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम

इस वर्ष मई में पेश किए गए iQOO 15T में 6.82 इंच LTPO AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट है

iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम

Photo Credit: iQOO

हाल ही में पेश किए गए iQOO 15T की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है
  • iQOO 16T में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया जा सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 16T के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। हाल ही में पेश किए गए iQOO 15T की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने दावा किया है कि iQOO की 'T' सीरीज के अगले स्मार्टफोन की एक नए कूलिंग सॉल्यूशन के साथ टेस्टिंग की जा रही है। यह आगामी iQOO 16T हो सकता है। इस कूलिंग सॉल्यूशन में लिक्विड और एयर कूलिंग को मिलाया गया है। iQOO 16T की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की कम संभावना है। इसकी तुलना में iQOO 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

iQOO 16T में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इस वर्ष मई में पेश किए गए iQOO 15T में 6.82 इंच LTPO AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट है। iQOO 15T में 8,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि iQOO 16 के एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। iQOO 16 के प्रोटोटाइप में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। iQOO 16 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  7. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  9. 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
  10. ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »