120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च

boAt ने भारत में CineHead F1 Pro Smart Projector लॉन्च किया है। इसमें 500 ANSI Lumens ब्राइटनेस, 120 इंच तक प्रोजेक्शन, 4K सपोर्ट और Google TV 5.0 दिया गया है।

120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Photo Credit: boAt

boAt CineHead F1 Pro स्मार्ट प्रोजेक्टर 4K सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ

ख़ास बातें
  • boAt CineHead F1 Pro की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है
  • प्रोजेक्टर 120 इंच तक स्क्रीन और 4K इनपुट सपोर्ट करता है
  • Google TV 5.0 के साथ 500 ANSI Lumens ब्राइटनेस मिलती है
विज्ञापन

boAt ने भारत में अपना नया CineHead F1 Pro स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर 1080p Full HD नेटिव रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 4K इनपुट सपोर्ट करता है। इसमें 500 ANSI लुमेंस ब्राइटनेस, 120 इंच तक प्रोजेक्शन साइज और 10W स्पीकर दिया गया है। डिवाइस Official Google TV 5.0 पर चलता है और MediaTek प्रोसेसर के साथ 2GB RAM व 32GB स्टोरेज से लैस है। इसमें Auto Focus, Auto Keystone Correction और Intelligent Obstacle Avoidance जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, CineHead F1 Pro भारत में ही बनाया गया है।

boAt CineHead F1 Pro की इंट्रोडक्टरी कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। यह प्रोजेक्टर boAt की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon.in, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे एक साल की वारंटी के साथ पेश किया है।

CineHead F1 Pro में 1920x1080 पिक्सल का Full HD नेटिव रिजॉल्यूशन दिया गया है। हालांकि, यह 4K कंटेंट इनपुट को सपोर्ट करता है। प्रोजेक्टर 40 से लेकर अधिकतम 120 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट प्रोजेक्ट कर सकता है। ब्राइटनेस के लिए इसमें 500 ANSI लुमेंस का सपोर्ट मिलता है। प्रोजेक्टर में पूरी तरह सील्ड और डस्ट-प्रूफ ऑप्टिकल इंजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसके लैम्प की लाइफ 30,000 घंटे तक है।

प्रोजेक्टर के सेटअप को आसान बनाने के लिए इसमें Auto Focus और Auto Keystone Correction दिए गए हैं। इसके अलावा Intelligent Obstacle Avoidance फीचर भी मिलता है, जो प्रोजेक्शन एरिया में किसी बाधा को पहचानने में मदद करता है। डिवाइस में एडजस्टेबल स्टैंड भी दिया गया है।

CineHead F1 Pro Official Google TV 5.0 पर चलता है। इसमें MediaTek प्रोसेसर के साथ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। Google Play Store के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स एक्सेस किए जा सकते है। प्रोजेक्टर के साथ वॉइस-इनेबल्ड रिमोट दिया गया है, जिसमें Netflix और YouTube के लिए डेडिकेटेड हॉटकीज मिलते हैं। इसके अलावा Google Cast और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी ने इसमें लो-लेटेंसी गेमिंग सपोर्ट भी दिया है।

ऑडियो के लिए CineHead F1 Pro में 10W स्पीकर दिया गया है, जो Dolby Audio सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.1, HDMI, USB और AUX पोर्ट मिलते हैं। इसमें HDMI ARC और eARC का सपोर्ट भी दिया गया है। CineHead F1 Pro का डायमेंशन 20.7x19x12.7cm है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »