एक भारतीय डेवलपर ने Saloon.wtf वेबसाइट बनाई है, जो 90s और 2000s की शुरुआत वाली नाई की दुकानों में बजने वाले Bollywood गानों की याद दिलाती है।
Photo Credit: Saloon.wtf
भारतीय डेवलपर ने 90s की नाई की दुकानों वाले Bollywood गानों के लिए वेबसाइट बनाई है
अगर आपने 90s या 2000s की शुरुआत में मोहल्ले की नाई की दुकान पर बाल कटवाए हैं, तो वहां बजने वाले पुराने बॉलीवुड गाने आपको जरूर याद होंगे। इसी याद को एक भारतीय डेवलपर ने एक वेबसाइट के जरिए दोबारा जिंदा कर दिया है। Yash Bharadwaj ने Saloon.wtf नाम की वेबसाइट बनाई है, जहां पुराने दौर की नाई की दुकानों में सुनाई देने वाले बॉलीवुड गानों का कलेक्शन मिलता है। वेबसाइट को लेकर शेयर की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
Bharadwaj ने X पर वेबसाइट शेयर करते हुए पुराने समय के 20 रुपये वाले Haircut और छोटी-मोटी मोहल्ले की दुकानों का जिक्र किया। उस दौर में ज्यादातर लोग महंगे Saloon की जगह आसपास की छोटी नाई की दुकान पर ही बाल कटवाने जाते थे। दुकान में बाल कटने के दौरान बैकग्राउंड में बॉलीवुड के गाने बजते रहते थे।
यही रोजमर्रा का अनुभव Saloon.wtf के जरिए दोबारा महसूस किया जा सकता है। वेबसाइट का पूरा कॉन्सेप्ट ही पुराने Barbershop माहौल और उस समय सुने जाने वाले गानों की याद दिलाने पर आधारित है।
I made a website that plays bangers from indian barbershops
— Yash Bhardwaj (@ybhrdwj) August 8, 2026
before you became fancy and started visiting salons. you once went to a 'saloon'. ₹20 haircuts. simple hairstyles with music that could fix your soul. https://t.co/j3E8VfwiUU pic.twitter.com/LAsgeEfPAX
वेबसाइट का पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अपने बचपन और पुराने शहरों से जुड़ी यादें शेयर कीं। X पर लोगों ने बताया कि कुछ गाने सुनते ही उन्हें बाल कटवाने वाली पुरानी नाई की दुकान याद आ जाती है। खास तौर पर Kumar Sanu जैसे सिंगर्स के गानों को लेकर लोगों ने अपनी Nostalgia शेयर की। कुछ यूजर्स ने वेबसाइट के डिजाइन की तारीफ की, तो कुछ ने कहा कि इस प्रोजेक्ट ने उन्हें अपने पुराने मोहल्ले और Barber की याद दिला दी।
Bharadwaj की पोस्ट को 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस दौरान लोगों ने इसी तरह के दूसरे Nostalgia-बेस्ड प्रोजेक्ट्स के आइडिया भी सुझाए, जैसे ट्रकों या मिठाई की दुकानों में बजने वाले पुराने गानों को लेकर वेबसाइट बनाना।
इस छोटे से इंटरनेट प्रोजेक्ट ने Paytm के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma का ध्यान भी खींचा। वेबसाइट को लेकर Bharadwaj की पोस्ट पर उन्होंने Emoji के जरिए रिएक्शन दिया। इसके बाद प्रोजेक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बढ़ गई।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio