Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन

Amazon Great Freedom Sale में अगर आप ₹20 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन

Photo Credit: OnePlus

OnePlus N6x में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • OnePlus N6x में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Amazon Great Freedom Sale में अगर आप ₹20 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट OnePlus N6x पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल है। यह फोन 13 मेगापिक्सल  प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। यहां हम आपको OnePlus N6x पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus N6x Price & Offers

OnePlus N6x का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (₹1250 तक) इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,749 हो जाएगी।

OnePlus N6x Specifications

OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB/128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन से भी लैस है, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया है।  यह फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।

कैमरा सेटअप के मामले में N6x के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.38 मिमी, चौड़ाई 78.13 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन लगभग 214 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »