Iqoo 16

Iqoo 16 - ख़बरें

  • IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
    iQOO 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में भी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। चीनी मॉडल में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 8400mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारत में आने वाले वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
    iQOO 16 के इंटरेशनल वेरिएंट को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। चीन में iQOO 16 को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB+ 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया गया है। iQOO 16 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
    iQOO ने चीन में नया फ्लैगशिप मोबाइल iQOO 16 लॉन्च किया है। iQOO 16 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5999 युआन (लगभग ₹85,815), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 युआन (लगभग ₹97,260), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7499 युआन (लगभग ₹1,07,275) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8499 युआन (लगभग ₹1,21,580) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीनी बाजार में उपलब्ध हो गया है।
  • OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
    OnePlus N6 Lite का मुकाबला iQOO Z10 Lite 5G और Samsung Galaxy A06 5G से हो रहा है। OnePlus N6 Lite के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,997 है। वहीं Samsung Galaxy A06 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,499 है।
  • iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
    iQOO लेटेस्ट टैबलेट iQOO Pad Ultra घरेलू मार्केट में महीने के अंत में दस्तक देने जा रहा है। iQOO Pad Ultra के लॉन्च से पहले इसके कुछ और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। टैबलेट में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह 9020mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है। कहा गया है कि टैबलेट वजन में बहुत हल्का होगा।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। सेल में iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, OnePlus 15, iQOO 15 और कई दूसरे स्मार्टफोन पर बड़ी छूट मिलने की उम्मीद है। iPhone 16 की संभावित कीमत ₹70,000 से कम और Galaxy S25 Ultra की प्रभावी कीमत ₹85,000 से कम बताई गई है। OnePlus 15R ₹55,000 से कम और OnePlus 13s ₹50,000 से कम में मिल सकता है। इसके अलावा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। हालांकि, ये संभावित कीमतें हैं और अंतिम ऑफर सेल के दौरान सामने आएंगे।
  • iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
    इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है।
  • iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    iQOO Pad Ultra में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। इस टैबलेट में 16 GB का RAM मिल सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। iQOO Pad Ultra को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,512 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,770 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस टैबलेट के साथ iQOO 16 को भी पेश किया जा सकता है।
  • iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
    iQOO 16 का लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद iQOO फ्लैगशिप फोन की लॉन्च डेट 29 सितंबर के लिए सामने आ गई है। iQOO 16 में तीन कलर्स टीज किए हैं। Light Chaser वेरिएंट सबसे अधिक लुभाता है। फोन में 6.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले संभावित है। फोन में 50MP का मेन कैमरा आ सकता है जिसमें 1/1.3-inch सेंसर होगा। फोन 8400mAh की विशाल बैटरी से लैस होगा।
  • iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
    iQOO 16 के लॉन्च से पहले डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। कंपनी ने Samsung Display × iQOO स्क्रीन टेक्नोलॉजी इवेंट में इसका खुलासा किया है। इवेंट में कंपनी ने दावा किया कि iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 2K 165Hz डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
    iQOO 16 में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल है। iQOO 16 में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 'रोबोटिक आर्म' डिजाइन है जो तीन कैमरा लेंस को कनेक्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 'हेक्सागनल टेक पैटर्न' के साथ ग्लास रियर पैनल है। iQOO 16 की इमेज में रियर कैमरा मॉड्यूल के अंदर '100 x टेली लेंस' टेक्स्ट दिख रहा है।
  • iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
    iQOO 16 का लॉन्च इसी महीने संभावित बताया जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसमें 8400mAh बैटरी लीक हो गई है। फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर बताया गया है। फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस होगा जो कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होने वाला है।
  • iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
    iQOO 16 में 6.85 इंच 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iQOO Neo 12 में 6.83 इंच टचस्क्रीन 185 HZ तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। iQOO 16 के लिए AMOLED पैनल को Samsung से लिया जा सकता है और iQOO Neo 12 का डिस्प्ले चीन की Visionox से लिया जा सकता है। हालांकि, iQOO ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro मिल सकता है। इसके साथ Adreno 850 GPU हो सकता है। इसमें एक अलग ग्राफिक्स चिप भी दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।

Iqoo 16 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »