8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Lava Smart 4 लॉन्च कर दिया है।

8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Lava

Lava Smart 4 में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Lava Smart 4 में 6.56 इंच की qHD LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Smart 4 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Lava Smart 4 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Lava Smart 4 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। लावा का यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस किया गया है। यहां हम आपको Lava Smart 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Smart 4 Price

कीमत की बात की जाए तो Lava Smart 4 की भारत में कीमत ₹8,499 है। यह लावा के ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स और सर्विस प्रोवाइडर नेटवर्क के जरिए उपलब्ध है। वहीं चुनिंदा फिजिकल स्टोर्स पर फाइनेंसिंग के ऑप्शन भी मिल रहे हैं। स्मार्ट 4 कोणार्क गोल्ड और अजंता ग्रे जैसे दो कलर विकल्प में आता है।

Lava Smart 4 Features & Specifications

Lava Smart 4 में 6.56 इंच की qHD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 960x540 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ IMG8322 GPU दिया गया है। इसमें 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है।
डुअल सिम (नैनो + नैनो + माइक्रो-SD)

कैमरा सेटअप के मामले में Smart 4 के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन MIL-STD-810H से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, बॉटम-पोर्टेड स्पीकर, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »