• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

NTES मोबाइल ऐप के जरिए आप ट्रेन का लाइव स्टेटस पा सकते हैं।

ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

Photo Credit: Pexels/Anirudh

भारत में रोज लाखों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं।

ख़ास बातें
  • NTES ऐप या वेबसाइट के जरिए रेल का लाइव स्टेटस पा सकते हैं।
  • NTES के जरिए ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आ रही इसकी जानकारी पा सकते हैं।
  • NTES वेबसाइट के जरिए ट्रेन से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन

भारत में रोज लाखों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं और इसे ट्रैवल का सबसे किफायती साधन भी माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया जाता है और अफरा तफरी में यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तुरंत भागना पड़ता है। वैसे तो इसके लिए स्टेशन पर अनाउंसमेंट होती है, लेकिन शोर में सुनना मुश्किल भी होता है। ऐसे में आप टेक्नोलॉजी के जरिए पहले ही चेक कर सकते हैं कि ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आने वाली है और अगर प्लेटफॉर्म बदल भी जाता है तो उसका अपडेट भी पा सकते हैं। साथ ही साथ रेल किस स्टेशन से कितने बजे निकली है और कब पहुंचेगी इसकी जानकारी भी आप पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ट्रन का अपडेट पाने के लिए कैसे इन ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

NTES क्या है


रेलवे द्वारा तैयार किया गया नेशनल रेल इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पूरी तरह से ट्रेन की लाइव जानकारी प्रदान करता है, जिसमें रनिंग स्टेटस, किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी जैसी जानकारी शामिल हैं। यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए ऑफिशियल NTES ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके जरिए रेल का लाइव स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके अलावा यह वेबसाइट मोड भी में उपलब्ध है।

NTES मोबाइल ऐप के जरिए

  • सबसे पहले तो अगर आपके फोन में NTES ऐप नहीं है तो आप अपने डिवाइस के आधार पर गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से NTES ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको अपने फोन में NTES ऐप खोलना है और स्पॉट योर ट्रेन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी ट्रेन का नंबर या नाम दर्ज करना है और शो इंस्टेंस पर टैप करना होगा।
  • फिर आपकी ट्रेन की जानकारी स्क्रीन पर नजर आएगी। अब आपको रूट मैप की जानकारी पाने के लिए उस पर टैप करना होगा।

NTES वेबसाइट के जरिए

  • नेशनल रेल इंक्वायरी सिस्टम  (NTES) पोर्टल के जरिए रेल का लाइव स्टेटस पा सकते हैं और यात्री रेल से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।
  • आपको NTES के आधिकारिक पोर्टल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर बाएं ओर नजर आ रहे पैनल में ऑप्शन की लिस्ट से स्पॉट योर ट्रेन का चयन करना होगा।
  • फिर आपको दिए गए स्पेस में ट्रेन का नाम या नंबर दर्ज करना होगा और ड्रॉपडाउन लिस्ट से संबंधित ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • अब अपनी यात्रा की शुरुआत की तारीख का चयन करना होगा।
  • फिर ट्रेन का लाइव स्टेटस नीचे नजर आ जाएगा और साथ में एक रूट मैप भी नजर आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »