OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, GSM, LTE FDD और WLAN के विकल्प मिल सकते हैं। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है

OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग फीचर्स दिए जा सकते हैं
  • भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च हुए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि चीन में हाल ही में मॉडल नंबर - PYB110 वाले एक स्मार्टफोन को रेडियो सर्टिफिकेशन मिला है। इस टिप्सटर का दावा है कि यह OnePlus 16 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, GSM, LTE FDD और WLAN के विकल्प हैं। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। 

इससे पहले OnePlus ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। हाल ही में एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि OnePlus 16 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 70,600 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 5,499 (लगभग 77,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 5,999 (लगभग 84,700 रुपये) का हो सकता है। OnePlus 16 का एक लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भी 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 1,05,900 रुपये) हो सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus 15 में नया Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम है। इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps तक का सपोर्ट है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »