Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+

Flipkart Freedom Sale में अगर आप बड़ी डिस्प्ले वाला सैमसंग फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25+ 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S25+ 5G में 4,900mAh की बैटरी मिलती है।
विज्ञापन

Flipkart Freedom Sale में अगर आप बड़ी डिस्प्ले वाला सैमसंग फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Samsung Galaxy S25+ पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। Galaxy S25+ 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। आइए Galaxy S25+ पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25+ Price & Offers

Samsung Galaxy S25+ का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹69,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि ₹99,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹3975 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹66,024 हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹63,100 की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy S25+ 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच की  FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Galaxy S25+ में 4,900mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25+ के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ एक 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, 5G, वाई-फाई 6E, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »