Amazon Great Freedom Sale में Google का Google Pixel 6a तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 6a में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।
Amazon Great Freedom Sale में Google का Google Pixel 6a तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नया पिक्सल फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Pixel 6a में 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,410mAh की बैटरी दी गई है। आइए Google Pixel 6a पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 6a का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन जुलाई, 2022 में ₹43,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹689 कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹22,310 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग ₹21,000 सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 6a में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Google Tensor प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,410mAh की बैटरी दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें Pixel 6a के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन