Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू

Amazon Freedom Sale 2026 में CP Plus, Qubo, Hikvision और Trueview के Home Security Cameras पर शानदार डील मिल रही है। कुछ मॉडल्स की कीमत 1,799 रुपये से शुरू हो रही है।

Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू

Photo Credit: Amazon

Amazon Freedom Sale में CP Plus, Qubo और Hikvision Security Cameras पर बेस्ट डील्स

ख़ास बातें
  • Amazon Freedom Sale में Security Cameras की 1,799 रुपये शुरुआती कीमत
  • CP Plus, Qubo, Hikvision और Trueview मॉडल्स पर मिल रही है छूट
  • HDFC Bank और Amazon Pay कार्ड पर एक्स्ट्रा सेविंग्स का ऑप्शन है
विज्ञापन

अगर आप घर, दुकान या ऑफिस की निगरानी के लिए Home Security Camera खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon Freedom Sale 2026 में कई मॉडल्स पर अच्छी डील मिल रही है। सेल में CP Plus, Qubo, Trueview और Hikvision जैसे ब्रांड्स के सिक्योरिटी कैमरे कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं। इनमें इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के कैमरा मॉडल शामिल हैं। सेल के दौरान सीधे डिस्काउंट के अलावा चुनिंदा पेमेंट ऑप्शंस पर अतिरिक्त बचत का भी फायदा लिया जा सकता है।

सेल ऑफर की बात करें तो HDFC Bank Credit Card और Easy EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसकी अधिकतम लिमिट 10,500 रुपये तक बताई गई है। इसके अलावा Amazon Pay UPI और कुछ अन्य योग्य प्रीपेड पेमेंट मेथड्स से भुगतान करने पर 150 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा मिल सकता है।

CP Plus 4MP Outdoor Camera
CP Plus का 4MP Outdoor Camera इस डील लिस्ट में 4,300 रुपये की लिस्ट प्राइस के मुकाबले 3,799 रुपये में मिल रहा है। यानी खरीदार को सीधे 501 रुपये की बचत हो रही है।

Trueview 3MP Wi-Fi Security Camera
Trueview का 3MP Wi-Fi Security Camera 4,000 रुपये की लिस्ट प्राइस के बजाय सिर्फ 1,799 रुपये में उपलब्ध है। यह लिस्ट में सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाले विकल्पों में से एक है।

CP Plus और दूसरे कैमरों पर डील
CP Plus 4MP Smart Camera की कीमत 3,100 रुपये से घटकर 2,549 रुपये हो गई है। वहीं, CP Plus 3MP Smart Wi-Fi CCTV Camera 2,183 रुपये और 2MP Full HD Wi-Fi CCTV Camera 2,049 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Hikvision 5MP Outdoor Bullet CCTV Camera 4,200 रुपये की जगह 1,929 रुपये में उपलब्ध है। Qubo Smart Cam 360 3MP को 2,550 रुपये और Qubo Smart Cam 360 Pro 4MP को 3,290 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स और कीमतें सेल के दौरान बदल सकती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »