Xiaomi 17 भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 120Hz OLED डिस्प्ले, Leica ट्रिपल कैमरा और 6330mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 की भारत में कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है
Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के Xiaomi 17 Ultra के साथ पेश किया गया है। नए डिवाइस में 6.3 इंच का CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, Leica ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें AI आधारित HyperAI फीचर्स भी शामिल किए हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है।
कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। यह फोन Black, Blue और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 13 मार्च से Xiaomi India वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Xiaomi 17 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है। इसके साथ Adreno GPU और Qualcomm AI Engine को जोड़ा गया है। अच्छी गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi ने फोन में 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम शामिल किया है और साथ ही फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप लेकर आता है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसे धूल और पानी से सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है।
Xiaomi 17 में 6,330mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड HyperCharge और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6.3 इंच का CrystalRes OLED पैनल दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,656 × 1,220 पिक्सल है। पैनल 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही HDR10+, Dolby Vision, 12 बिट कलर डेप्थ सपोर्ट भी शामिल है। Xiaomi का कहना है कि Xiaomi 17 की स्क्रीन को TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन मिले हैं।
कैमरा की बात करें तो Xiaomi 17 में Leica ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें 1/1.31 इंच Light Fusion 950 सेंसर और OIS सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 50MP टेलीफोटो कैमरा 60mm फोकल लेंथ और OIS के साथ आता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है, जो 102 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type C पोर्ट शामिल हैं। इसके साथ फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, Hi Res ऑडियो सर्टिफिकेशन और चार माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI आधारित फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
'10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप