Infinix GT 50 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर Pininfarina की ब्रांडिंग भी है। इससे इस स्मार्टफोन को इटली की डिजाइन फर्म Pininfarina के साथ कोलेब्रेशन में डिजाइन किए जाने का संकेत मिल रहा है

Infinix GT 50 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • BIS की वेबसाइट पर Infinix GT 50 Pro 5G की लिस्टिंग हुई है
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • Infinix GT 50 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर Infinix GT 50 Pro 5G की लिस्टिंग हुई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द देश में लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। भारत में पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Infinix GT 30 Pro 5G की यह जगह ले सकता है। 

टिप्सटर @PassionateGeekz ने आगामी स्मार्टफोन की इमेजेज को लीक किया है। Infinix GT 50 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट दिख रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है। इसके बैक पैनल पर Pininfarina की ब्रांडिंग भी है। इससे इस स्मार्टफोन को इटली की डिजाइन फर्म Pininfarina के साथ कोलेब्रेशन में डिजाइन किए जाने का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। 

इस टिप्सटर ने बताया है कि BIS की वेबसाइट पर Infinix GT 50 Pro 5G की मॉडल नंबर - X6840 और X6891 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। Infinix GT 50 Pro 5G में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया जा सकता है। Infinix GT 50 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

हाल ही में Infinix Note 60 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Pininfarina के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। Infinix Note 60 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 1.5K Ultra HDR AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है।  Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »