Xiaomi ने फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रेंज में विस्तार करते हुए Mijia 10kg Front-Load Washing Machine को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Mijia 10kg Front-Load Washing Machine
Xiaomi ने फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रेंज में विस्तार करते हुए Mijia 10kg Front-Load Washing Machine को लॉन्च कर दिया है। इस नई मशीन में काफी आसान डिजाइन और बेहतर क्लीनिंग कैपेसिटी दी गई है। एडवांस स्मार्ट फीचर्स के साथ बजट वॉशिंग मशीन बाजार में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित करती है। Xiaomi वॉशिंग मशीन के साथ 3 साल की वारंटी मिलती है। यहां हम आपको Mijia 10kg Front-Load Washing Machine के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो Mijia 10kg Front-Load Washing Machine की कीमत चीन में 1,199 युआन (लगभग 15,992 रुपये) है। यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Mijia 10kg Front-Load Washing Machine का कॉम्पैक्ट साइज 516 मिमी है, जो स्टैंडर्ड 600 मिमी कैबिनेट में आसानी से फिट हो जाता है। Xiaomi ने कैबिनेट के साथ बेहतर फिटिंग और धूल जमाव को कम करने के लिए 15 मिमी का माइक्रो-गैप एम्बेडेड इंस्टॉलेशन दिया है। कंट्रोल पैनल में आसान ऑपरेशन के लिए एक सामान्य रोटरी नॉब और पुश-बटन इंटरफेस है। यह वॉशिंग मशीन 1.25 का बेहतर वॉश रेशियो प्रदान करती है। इसमें बेहतर सफाई और कपड़ों के उलझने को कम करने के लिए 525 मिमी का ड्रम, प्रभावी ढंग से गंदगी और अवशेष हटाने के लिए 3D वाटर फ्लो सिस्टम और कपड़ों पर गंदगी जमा होने से रोकने के लिए डिटर्जेंट प्री-मिक्स विंडो है।
Xiaomi ने 35 दाग हटाने के ऑप्शन, कई प्रकार के कपड़ों के लिए 24 वॉशिंग प्रोग्राम और आसान ऑपरेशन के लिए DD डायरेक्ट-ड्राइव मोटर है। इसमें 6-डाइमेंशनल वाइब्रेशन रिडक्शन, 7-लेयर नॉयज इन्सुलेशन और बेहतर सफाई के लिए 99.9% एंटीबैक्टीरियल रेट वाली नैनो एंटीबैक्टीरियल डोर सील है। यह वॉशिंग मशीन Xiaomi HyperOS Connect का सपोर्ट करती है, जिससे इसे Mijia ऐप या XiaoAI वॉयस असिस्टेंट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें नोटिफिकेशन, ऑटोमैटिक ड्राइंग रैक एडजस्टमेंट और वॉश साइकल के बाद लाइटिंग कोऑर्डिनेशन जैसे स्मार्ट होम फीचर्स हैं। इसके अलावा OTA अपडेट के जरिए लगातार सुधार भी होते रहते हैं। Xiaomi वॉशिंग मशीन के साथ 3 साल और मोटर पर 10 साल की वारंटी प्रदान करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!