Samsung लाएगा 20,000mAh तक बैटरी वाले स्मार्टफोन्स? टेस्टिंग रिपोर्ट हुई लीक

Samsung SDI कथित तौर पर 12,000mAh, 18,000mAh और 20,000mAh क्षमता वाली Silicon Carbon बैटरियों की टेस्टिंग कर रहा है। लीक रिपोर्ट्स में बैटरी डिजाइन और चार्ज साइकल से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

Samsung लाएगा 20,000mAh तक बैटरी वाले स्मार्टफोन्स? टेस्टिंग रिपोर्ट हुई लीक
ख़ास बातें
  • Samsung SDI 12,000mAh से 20,000mAh बैटरियों की टेस्टिंग कर रहा
  • टेस्ट सैंपल करीब 960 चार्ज साइकल के बाद फेल बताए गए
  • कंपनी बैटरी डिजाइन और मैनेजमेंट सिस्टम में सुधार कर रही
विज्ञापन

स्मार्टफोन बैटरी टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं और इसी कड़ी में Samsung की बैटरी यूनिट Samsung SDI नई हाई कैपेसिटी बैटरियों पर काम कर रही है। हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 12,000mAh, 18,000mAh और 20,000mAh क्षमता वाली Silicon Carbon बैटरियों की टेस्टिंग कर रही है। ये इंटरनल टेस्ट रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आई हैं। हालांकि रिपोर्ट यह भी संकेत देती है कि इन बैटरियों को अभी बाजार के लिए तैयार करने से पहले कंपनी को कुछ तकनीकी चुनौतियों पर और काम करना होगा।

X पर एक यूजर द्वारा लीक की गईं टेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung SDI फिलहाल 12,000mAh और 18,000mAh Silicon Carbon बैटरियों की डिटेल टेस्टिंग कर रहा है। इसमें बताया गया है कि इन बैटरियों ने करीब 960 चार्ज साइकल के बाद टेस्ट में फेल कर दिया। जबकि कंपनी का लक्ष्य लगभग 1,500 चार्ज साइकल तक बैटरी लाइफ पहुंचाने का है। इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी अभी इनके डिजाइन और टेक्नोलॉजी में सुधार करने पर काम कर रही है।

टेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12,000mAh बैटरी का मॉडल SDI DC12K SiC V2 बताया गया है। यह डुअल सेल डिजाइन के साथ आती है, जिसमें 6,800mAh की 4.7mm मोटाई वाली एक सेल और 5,200mAh की 3.2mm मोटाई वाली दूसरी सेल शामिल है। कंपनी का लक्ष्य इसकी कुल स्टैक मोटाई को 9.3mm से कम रखना है, हालांकि टेस्ट सैंपल में से कुछ यूनिट इस सीमा से थोड़ी मोटी पाई गईं।

वहीं 18,000mAh बैटरी को SDI TC18K SiC नाम दिया गया है और इसमें ट्रिपल सेल डिजाइन इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6,699mAh, 6,000mAh और 5,257mAh क्षमता वाली तीन अलग अलग सेल शामिल हैं। इन तीनों सेल की मोटाई क्रमशः 4.2mm, 3.9mm और 3.28mm बताई गई है। इस बैटरी का टारगेट स्टैक थिकनेस लगभग 12.3mm रखा गया था, लेकिन सेल के बीच इस्तेमाल होने वाली थर्मल लेयर की वजह से टेस्ट सैंपल करीब 12.8mm मोटे पाए गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung SDI अब बैटरी के सेल लेयर और स्टैकिंग डिजाइन में बदलाव करने पर काम कर रहा है। इसके साथ ही बैटरी मैनेजमेंट फर्मवेयर को भी बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि बैटरी की परफॉर्मेंस और लाइफ साइकल को बेहतर किया जा सके।

कंपनी के टेस्ट नोट्स के अनुसार 12,000mAh बैटरी को स्थिरता और लंबे इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया जा रहा है। अनुमान है कि यह बैटरी स्मार्टफोन में 4G और Wi Fi कनेक्शन के साथ करीब 20 से 25 घंटे तक का स्क्रीन ऑन टाइम दे सकती है। वहीं 18,000mAh बैटरी का फोकस ज्यादा क्षमता और लंबे बैटरी बैकअप पर रखा गया है।

फिलहाल यह बैटरियां टेस्टिंग के शुरुआती चरण में हैं और इन्हें किसी खास स्मार्टफोन में इस्तेमाल करने को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि भविष्य में हाई कैपेसिटी और पतली Silicon Carbon बैटरियां फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और फोल्डेबल डिवाइस में इस्तेमाल की जा सकती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »