Asus ZenFone 8 सीरीज़ भारत में Asus 8Z के रूप में हो सकता है लॉन्च

Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip भारत में क्रमश: Asus 8Z and Asus 8Z Flip के रूप में दस्तक दे सकता है। ज़ेनफोन 8 सीरीज़ को पिछले हफ्ते ग्लोबली लॉन्च किया गया था, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते फिलहाल यह भारत में पेश नहीं किया गया है।

Asus ZenFone 8 सीरीज़ भारत में Asus 8Z के रूप में हो सकता है लॉन्च

Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip को पिछले हफ्ते ग्लोबली लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Asus ने ZenFone 8 सीरीज़ भारत लॉन्च की जानकारी नहीं दी है
  • Asus 8Z के स्पेसिफिकेशन ग्लोबल वेरिएंट जैसे हो सकते हैं
  • ZenFone 6 को भी भारत में Asus 6Z के रूप में लाया गया था
विज्ञापन
Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip भारत में क्रमश: Asus 8Z and Asus 8Z Flip के रूप में दस्तक दे सकता है। ज़ेनफोन 8 सीरीज़ को पिछले हफ्ते ग्लोबली लॉन्च किया गया था, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते फिलहाल यह भारत में पेश नहीं किया गया है। यह फोन गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर अपने वैक्लपिक नाम के साथ स्पॉट किए गए हैं। असूस ज़ेनफोन 6 भारत में असूस 6ज़ेड यानी कि असूस ज़ेनफोन 8 सीरीज़ भारत में 'Z' मोनिकर के रूप में लाया जा सकता है।

Asus ने ZenFone 8 सीरीज़ को पिछले हफ्ते ग्लोबली लॉन्च किया था। वहीं, ग्लोबल लॉन्च से कुछ समय पहले ही Asus India ने ऐलान किया था कि यह सीरीज़ फिलहाल भारत में तुरंत लॉन्च नहीं की जाएगी, जिसकी वजह देशभर में तेज़ी से बढ़ते कोरोना वायरस केसों को बताया गया। कंपनी ने फिलहाल भारत लॉन्च की सटिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। वहीं, GSMArena के मुताबिक अब गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्टिंग में Asus ZenFone 8 सीरीज़ ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip फोन अलग ही नाम के साथ लिस्ट हैं। ज़ेनफोन 8 फोन मॉडल नंबर ASUS_I006D के साथ “ZenFone 8/ ASUS 8Z” के रूप में लिस्ट है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन असूस 8ज़ेड के रूप में भारत में दस्तक दे सकता है।

हालांकि, Asus ZenFone 8 Flip फोन ज़ेनफोन 8 की तरह अपने वैक्लपिक नाम के साथ लिस्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में इसे Asus 8Z Flip के रूप में लेकर आया जाएगा। यह फोन मॉडल नंबर ASUS_I004D के साथ लिस्ट है। फिलहाल, Asus ने ज़ेनफोन 8 सीरीज़ के भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

आपको बता दें, असूस ने ZenFone 6 को मई 2019 में ग्लोबली लॉन्च किया था, वहीं भारत में इसे अगले महीने ही Asus 6Z के रूप में लेकर आया गया। असूस ज़ेनफोन 7 को भारत में लॉन्च नहीं किया गया और इसकी वजह भी सामने नहीं आई है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.90 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 855
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High quality notchless screen
  • Excellent performance
  • Useful software features
  • Good quality selfies
  • कमियां
  • Disappointing low light camera performance
  • Face recognition is slow
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone 8, Asus ZenFone 8 Flip, Asus 8Z, Asus 8Z Flip, Asus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »