• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा से लैस हो सकते हैं Asus ZenFone 8 Flip और ZenFone 8, स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन भी लीक

64MP कैमरा से लैस हो सकते हैं Asus ZenFone 8 Flip और ZenFone 8, स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन भी लीक

बता दें, Asus ZenFone 8 सीरीज़ में कई फोन पेश किए जा सकते हैं, जिनमें वनीला ZenFone 8 Pro, ASUS ZenFone 8 Flip और Asus ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि सभी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होंगे।

64MP कैमरा से लैस हो सकते हैं Asus ZenFone 8 Flip और ZenFone 8, स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन भी लीक

दोनों फोन में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 सीरीज़ ग्लोबली 12 मई को होगी लॉन्च
  • सभी फोन में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर
  • ASUS ZenFone 8 Flip में मिलेगा मोटराइज्ड फ्लिप कैमरा
विज्ञापन
ASUS ZenFone 8 Flip और ASUS ZenFone 8 स्मार्टफोन 12 मई को ग्लोबली लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले इन फोन के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के रेंडर्स साझा किए गए हैं, जिसके माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होती है कि यह फोन देखने में कैस होंगे। लीक रेंडर्स से प्रतीत होता है कि असूस ज़ेनफोन 8 फ्लिप फोन Asus Zenfone 7 सीरीज़ की तरह मोटराइज्ड फ्लिप कैमरा के साथ आएगा। बता दें, Asus ZenFone 8 सीरीज़ में कई फोन पेश किए जा सकते हैं, जिनमें वनीला ZenFone 8 Pro, ASUS ZenFone 8 Flip और Asus ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि इस सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट में भी कुछ इसी प्रकार की जानकारी मिलती है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में 91mobiles की एक्सल्यूसिव रिपोर्ट में ASUS ZenFone 8 Flip और ASUS ZenFone 8 फोन के स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स को लीक किया गया है। रेंडर्स की बात करें, तो असूस ज़ेनफोन 8 फ्लिप फोन मोटराइज्ड फ्लिप कैमरे मैकेनिज़्म के साथ देखा जा सकता है, जो कि इससे पहले ZenFone 7 सीरीज़ में मौजूद था। यह रियर कैमरा 180 डिग्री फ्लिप होकर सेल्फी कैमरा के रूप में काम करता है। फ्लिप कैमरा होने की वजह से इस फोन में आपको एज-टू-एज डिस्प्ले मिलता है, जिसका मतलब है कि फोन की डिस्प्ले में सेल्फी के लिए किसी प्रकार का नॉच व होल-पंच मौजूद नहीं होगा। वहीं, दूसरी ओर ASUS ZenFone 8 फोन रेगुलर डिज़ाइन में देखा जा सकता है, जिसकी स्क्रीन पर सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है। वहीं, बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है।
 

ASUS ZenFone 8 Flip and ASUS ZenFone 8 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रिपोर्ट के अनुसार फ्लिप फोन में 6.67 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 5000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 165×77.3×9.5mm और भार 230 ग्राम होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक असूस ज़नेफोन 8 में इस सीरीज़ का मिनी मॉडल है, जिसमें 5.92 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 148×68.5x9mm और भार 170 ग्राम होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »